एसपी नार्थ ने भ्रमणसील होकर आम जनमानस को सुरक्षा का दिलाया भरोसा, पुलिस है आपके द्वार

 

गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहते हुए आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।कहा पुलिस सदैव आपके साथ है।पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपकी मित्र है हर पुलिस का जवान आपसे मित्रवत व्यवहार करेगा। अगर कोई पुलिस का जवान आपकी बात न सुने या दुर्व्यवहार करे तो तत्काल अपनी बातों को हमसे अवगत कराएं। हम समस्याओं का समाधान करते हुए दुर्व्यवहार करने वाले जवान के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। किसी भी समस्याग्रस्त व्यक्ति को इधर-उधर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब पुलिस आपके द्वार पहुंचकर आपकी समस्याओं से अवगत होते हुए आपकी समस्याओं का समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *