एस के डी डिग्री कॉलेज में गाँधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया

एस के डी डिग्री कॉलेज में गाँधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर एस के डी डिग्री कॉलेज के ग्रेजुएशन के बच्चों ने माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किये l
उनके बारे में एवं देश के प्रति किये गए अनेकों कार्यों व बलिदान का उल्लेख भाषण के द्वारा वर्णन किया l बच्चों ने बापू के प्रिय भजनो को गाया l बी एफ ए फाइन आर्ट्स के बच्चों ने गाँधी जी व शास्त्री जी के जीवन से सम्बंधित कार्यों व उपलब्धियों को विभिन्न पोस्टर व प्लेकार्ड पर चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया l
एस के डी डिग्री कॉलेज एवं एस के डी ग्रुप के निदेशक मनीष सिंह ने इस अवसर पर सभी छात्रों को गाँधी एवं शास्त्री जी की जयंती की बधाई देते हुए बच्चों द्वारा दिए गए भाषण व उनके द्वारा बनाये गए चित्रों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *