ए डी बेसिक ने प्राथमिक विद्यालय मुरली का किया आकस्मिक निरीक्षण

लम्भुआ ।प्राथमिक विद्यालय मुरली का ए डी बेसिक अयोध्या मंडल  राम सागर पति त्रिपाठी ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए विद्यालय के पठन पाठन पर संतोष व्यक्त किया।कुल पंजीकृत 116 छात्रों में 72 बच्चे उपस्थित पाए गए।उनके द्वारा कक्षा 3 के बच्चों के प्रेरणा लक्ष्य का आकलन किया गया। अध्यापकों को कोविड19 गाइड लाइन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने के लिए कहा विद्यालय में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण पंजिका,का अवलोकन करते हुए यह पाया कि सभी बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी हैं।उन्होंने कक्षा कक्षों में लगे प्रिंट रिच मटेरियल, प्रेरणा लक्ष्य,प्रेरणा तालिका,एवम शिक्षक डायरी का अवलोकन किया तथा विगत दो वर्षों के कंपोजिट ग्रांट का विवरण मांगा जिस पर प्रधानाध्यापक  द्वारा  व्योरा प्रस्तुत किया गया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।एम डी एम मीनू के अनुसार  बना था जिसकी गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।उन्होंने शिक्षकों को निदेश दिया कि बच्चों को पूर्व ज्ञान से जोड़ते हुए की एवं एम के माध्यम से रुचि पूर्ण तरीके से शिक्षण कार्य किया जाय। बच्चों के अधिगम स्तर के अनुसार कक्षा विभाजन पर उन्होंने प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह एवं सहायक अध्यापक सुजीत पाण्डेय की प्रशंसा की एवम विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने लिए प्रोत्साहित किया।प्रधानाध्यापक रणवीरसिंह को निर्देशित किया कि किचेन गार्डन में मौसमी सब्जियों के पौध रोपित किये जाएं एवम उन सब्जियों का प्रयोग एम डी एम में बच्चों के खाने में किया जाय।विद्यालय के भौतिक संसाधन,रसोईघर में टाइलीकरण न होने पर विभागीय पत्राचार करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *