कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मे डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज 8 जनवरी से शुरू हो गई।परीक्षा को तीन पालियों में संपन्न कराया जा रहा है।प्रथम पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक द्वितीय पाली 9:00 बजे से 12:00 बजे तक हम तृतीय पाली 2:00 बजे से 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।इस संबंध मे कुलपति कर्नल डाॅ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश के क्रम में सभी केंद्रों को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए छात्र-छात्राओं को मिक्सड सीटिंग प्लान तैयार कर उन्हें अलग-अलग विषयों के साथ बैठने का निर्देश दिया गया है।नकल विहीन परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दलों को सक्रिय कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।वही परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक एवं प्राचार्य को निर्देशित किया गया है।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में सभी परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। नवीन परिसर केंद्र व्यवस्थापक डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षाएं सुचारू रूप से केंद्र पर शुरू हो गई है।पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए निर्देशित सीटिंग प्लान तैयार किया गया है और सघन तलाशी भी कराई जा रही है।

