ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कन्नौज महोत्सव में कन्नौज के वीर बलिदानी परिवार औऱ पूर्व सैनिकों का सम्मान जिलाअधिकारी,अपर जिलाधिकारी,मेजर बीरेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट ब्रजेन्द्र सिंह तोमर, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ, भारतीय पुर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी सुबेदार शिव कुमार सिंह चन्देल,सुबेदार मेजर शंकर सिंह,सूबेदार प्रमोद सिंह,शिवनारायण सिंह,राजेश सिंहशिशोदिया,ओमकार सिंह,अनंत राम,इंद्रजीत सिंह, सत्यराम,अखिलेश दुबे,प सिनताप सिंह ,शिवमंगल सिंह,ब्रम्हआनंद तिवारी,संजीव कुमार गुप्ता, के के त्रिपाठी,ब्रजपाल सिंह,ललित वर्मा,दीपेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह,भोजराज,शैलेन्द्र,मैन संघ,नागेंद्र सिंह,बचन सिंह व अन्य पुर्व सैनिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी श्री गजेंद्र कुमार, मेजर बीरेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट ब्रजेंद्र सिंह तोमर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा की गयी।बिभिन्न युद्व में बलिदान हुए बलिदानी परिवार की वीर वीरांगनाओं और को पुष्प गुच्छ और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।1962,1965,1971 ,1999 व अन्य युद्व में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों की हर संभव सहायता और समस्या के समाधान में वरीयता देने का अनुरोध व भरोशा दिया।जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्दश में,उपजिलाधिकारी श्री राकेश कुमार त्यागी और नयाब तहसील दार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।पूर्व सैनिको को सरकार और सेना द्वारा दी जानी वाली सुविधाओं के वारे में जानकारी सिखलाई केंद्र फ़तेगढ़ से आये सैनिको के द्वारा दी गई।अंत में अध्यक्ष के संबोधन और भारत माता की जोशीले नारों के साथ कायक्रम का समापन हुआ।सभी पूर्व सैनिको ने सरकार, जिला प्रशासन,जिला अधिकारी, अपरजिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार,व कन्नौज महोत्सव की समस्त सीमित का बलिदानी परिवार का सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त किया.मिठाई व जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

