कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों,सरकारी व गैर सरकारी अफसरो ने अपने कर्मियों को दी होली पर बधाई 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)

रंगों का पर्व होली का असर अयोध्या शहर में तीन-चार दिन पहले से ही दिखा।जहां एक ओर  होली पर्व पर तीन दिन पहले से ही भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में नागा के अलावा और अन्य साधु संतों ने अपने अपने तरीके से सतरंगी होली खेलते हुए दिखे।वही इसी कड़ी में सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में अधिकारियों व मालिकों ने अपने अपने कर्मचारियों को होली का उपहार देकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दिया।मालूम हो कि इस बार होलिका दहन 17 मार्च को व धूल भरी होली 18 मार्च को होगी जिसको लेकर राम नगरी अयोध्या में 3 दिन पहले से ही संत महात्मा के साथ-साथ नगर वासी होली खेलते दिख रहे थे।इसी कड़ी में सरकारी व सरकारी कर्मचारियों को अधिकारी उन्हें उपहार देकर होली की बधाई देते नजर आ रहे थे।वहीं इस बार शासन ने 19 मार्च को होली का 1 दिन का और अवकाश घोषित कर दिया।जिससे अब 18 व 19 और 20 मार्च को अवकाश रहेगा।होली के एक दिन पहले ही छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही पिचकारी गुब्बारे रंग भरे हो लेकर एक दूसरे पर फेंकते नजर आ रहे थे।जिससे उन्हें बहुत ही आनंद भी आता दिख रहा था।वही आज दोपहर गुरुवार को कई सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में लोग होली खेलते नजर आए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी देते नजर आ रहे थे।वही होली की पूर्व संध्या पर अयोध्या नगर के सभी अधिकतर दुकानों पर अलग-अलग तरह के रंग गुलाल अबीर सजीव हुए थे।वहीं दूसरी ओर मिठाइयों की दुकानों पर विभिन्न तरीके की मिठाइयां व गुजिया तथा जनरल स्टोर पर आलू के बने चिप्स पापड़ सहित अन्य खाद्य पदार्थ दिखे।जहां पर महिलाओं और बच्चों की अच्छी खासी भीड़ दिखी।इसी कड़ी में पिचकारी रंग को खरीदने को लेकर बच्चे भी जिद करते दिखे।इसी कड़ी में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा मण्डल/ अयोध्या ने जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये सभी को मिल जुलकर शांतिपूर्ण होलीकोत्सव मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार जीवन में खुशी एवं उल्लास लाता है। आप सभी के जीवन में हमेशा खुशी एवं उल्लास रहे हमारी ऐसी कामना है।पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह ने मण्डल के सभी जनपदों के जनसामान्य को पवित्र होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है तथा होली पर्व को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के रूप में मनाने की अपील की।डीएम नितीश कुमार ने जनपदवासियों को होली की ढेर सारी बधाईयां देते हुये कहा कि परम्परागत ढंग से होली का पवित्र पर्व मनाये और रंगों की खुशी निरन्तरता अपने जीवन में बनायें। होली ऐसा त्यौहार है जिसे बच्चें, बूढ़े एवं नवयुवक सभी बड़े उल्लास के साथ मनाते है। होली पर्व पर बिजली एवं पानी की आपूर्ति लगातार होती रहे ऐसे निर्देश विद्युत विभाग एवं जलकल को दिये गये है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने जनपद वासियों को होली पर्व पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुये शांति व्यवस्था बनाये रखने में आपकी सुरक्षा में तैनात पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के सहयोग की अपील की है। उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की है। उन्होंने कहा पर्व को देखते हुये जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के वासियों को होली के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव ने सभी लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये सभी को आश्वासन दिया कि विकास की जो भी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जायेगी उन्हें ग्रामीण क्षेत्र के पात्र अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में विकास अधिकारी समन्वित रूप से प्रयास करेंगे। होली की सभी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।उप निदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह ने मण्डल एवं जनपद के सभी मीडिया बन्धुओं, साहित्यकारों, संत महंतों को पवित्र होली की शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *