कम्पोजिट विद्यालय करौती में सुभाष ड़े मनाया गया : नेताजी
सुभाष चंद्र बोस पर स्वतंत्र शोधकर्ता विनोदानन्द जयहिंदवाला की अध्यक्षता कार्यक्रम सम्पन्न
रिपोर्टर सतीश चतुर्वेदी
मेहनगर ( आजमगढ़ ) : शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय करौती के प्रांगण में शनिवार को मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित नायर हॉस्पिटल की सेवानिवृत्त असिस्टेंट व सुभाष चंद्र बोस पर स्वतंत्र शोधकर्ता विनोदानन्द जयहिंदवाला की अध्यक्षता में सुभाष दिन मनाया गया , दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्रबोस के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया , उपस्थित शिक्षकों , ग्रामीणों व छात्र -छात्राओं को श्री विनोदानन्द जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज 10 मई के दिन ही 1936 में जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार पूरे देश सुभाष ड़े मनाया था ,तत्कालीन व्रिटिश भारत सरकार ने सुभाष जी को 11 बार जेल में डालने का कार्य किया था ,जिसे चुनौती देते हुए नेहरू जी ने सुभाष जी को आजाद कराने हेतु सारे हिदुस्तान में सुभाष दिन मनाया , आज उनका दिन प्रासगिक करते हुए जो आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से पूरे देश मे जाना जाता हैं ,अंत मे बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया ,इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 जगपति राय के पौत्र व संगठन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार राय ‘ सिम्पल ‘ अधिवक्ता रामजन्म सिंह ,अधिवक्ता अविनाश सिंह , प्रभारी प्र0अ0 अजय सिंह ,पोस्टमास्टर अखिलेश चतुर्वेदी ,उत्कर्ष यादव ,प्रधान रामसरन वर्मा ,प्रधान राहुल यादव ,पूर्व प्रधान मुकुटधारी यादव , प्रधान पथरु बाबा , अशोक चौबे ,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

