कलम के सिपाही की मनायी गयी पुण्य तिथि,पत्रकार विकल की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती – राजेन्द्र तिवारी

अयोध्या। कलम के सच्चे सिपाही व खोजी पत्रकार के नाम से पहचान रखने वाले जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. रामतीर्थ विकल की मंगलवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। रिकाबगंज स्थित मीडिया हाउस कार्यालय में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में पत्रकार , समाजसेवी व राजनीतिकगणों ने उनके चित्र पर माल्यर्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजसेवी राजेश सिंह मानव ने कहा कि स्व० विकल ने हमेशा गरीबों व मजलूमों की आवाज को लोगों के बीच पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि वह उनकी खोजी खबर से आज कई स्वतंत्रता सेनानी सरकार से मिलने वाली पेंशन का लाभ ले रहें। वहीं उपजा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र  तिवारी ने उनके साथ किये गए पत्रकारिता के अनुभव को सबके सामने रखा। स्वर्गीय विकल जी उपजा अयोध्या इकाई के संरक्षक भी थे तथा सदैव संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर अपनी राय भी दिया करते थे। वह आजीवन एकमात्र संगठन उपजा से ही जुड़े रहे। सच्ची पत्रकारिता का सदैव साथ देते रहे पत्रकारिता के साथ-साथ कई अन्य विधाओं के भी ज्ञाता थे । कलाकारी को मूर्त रूप देने में भी माहिर रहे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती । टीवी चैनल पत्रकार संजीव आजाद ने कहा कि विकल जी ने हमेशा अपने  अनुज पत्रकारों को सिखाने का काम किया इस कारण उन्हें पत्रकारों का गुरु भी कहा जाता था। इस मौके पर उपजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, महेश शंकर, राजेन्द्र दुबे, तुफ़ैल अहमद, प्रभाकर चौरसिया, सीएम श्रीवास्तव,  अजय निषाद, रवि मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, अनिल निषाद, पवन पांडेय, महेंद्र कुमार पांडेय, एलआईयू से कमल कुमार मिश्रा, अजय कुमार, अरविंद, दृश्तान्त हेम, बाबू, इंटेलीजेंस के राजेश यादव, फरीद सलमानी सहित तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *