कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अटेवा के पेंशन संवैधानिक मार्च को दिया समर्थन

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है इसे लेकर रहना है इसी क्रम में अटेवा जौनपुर के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के यशस्वी अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी से उनके कार्यालय कलेक्ट्रेट नजारत पर मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र देकर सहयोग की अपील कीl जिस पर अध्यक्ष जी ने पेंशन संवैधानिक मार्च 16 अप्रैल को संघर्ष मे पूरा सहयोग व समर्थन के लिए आशस्वस्त किया, और इस लड़ाई में साथ लड़ेंगे और जीतेंगे की बात दोहराई l इस मौके पर अटेवा जौनपुर के जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला कार्यक्रम प्रभारी इंदु प्रकाश यादव जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज अध्यक्ष अटेवा बरसठी रत्तीलाल निषाद पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट शिव मोहन श्रीवास्तव ,प्रवीन श्रीवास्तव आदि लोग रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *