कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण, स्वीप मतदाता /जागरूकता तथा दिव्यांग मतदाताओं एवं सोशल मीडिया ,एमसीसी के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के के द्वारा निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि मतदान स्थल का संभाजन का कार्य आयोग के निर्देशानुसार करा लिया जाए। जनपद में आर.ओ ,ए आर ओ का पद रिक्त हो तो उसे पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने मतदाता सूची तैयार के करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। 18 से 19 वर्ष की महिलाओं के नाम अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के नाम बढ़ाए जाएं । कॉलेजों में कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया जाए। पोलिंग स्टाफ के वैक्सीनेशन कराए जाने हेतु निर्देशित किया है। स्वीप के तहत कराए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम को गांव तक ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। डिग्री व इंटर कॉलेजों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब एंव मतदान केन्द्र स्तर पर गठित चनावी पाठशाला को सक्रिय करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर वोटर बनने हेतु प्रेरित किया जाय।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल ,शाहगंज राजेश कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, स्वीप कोऑर्डिनेटर मो मुस्तफा, रमेश चंद्र यादव डाक अधीक्षक, जिला दिव्यांग अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, समस्त तहसीलदार, बृजेश चतुर्वेदी और बी.आर.सी ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *