कायस्थ बंधुओं के निधन से समाज मर्माहत जताया शोक

जौनपुर संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के कार्यालय पर जनपद जौनपुर में विगत दो महीने में जितने भी कायस्थ समाज के लोगो का निधन हुआ सबके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया।
संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव जी ने कहा कि पूरा जनपद मर्माहत हैं हम सब इस दुःख की घड़ी में उक्त परिवार के साथ है।
श्रंद्धाजलि सभा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, संगत पंगत, कल्याण समिति, चित्रगुप्त सभा,राष्ट्रीय एकता कायस्थ मंच, कायस्थ ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों सहित चित्रांश बंधुओं ने अपना अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *