कुलपति की अध्यक्षता में होगा किसान दिवस का आयोजन

कुलपति की अध्यक्षता में होगा किसान दिवस का आयोजन
अयोध्या जिला संवाददाता डॉ अजय कुमार तिवारी

आकाशवाणी अयोध्या व दूरदर्शन के किसान चैनल डीडी किसान तथा इफको के संयोजन में 15 फ़रवरी को बाँसगाँव विकासखंड अमानीगंज में प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ल के घर किसान दिवस आयोजित किया जाएगा।

जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र प्रांती अंबेडकरनगर के वैज्ञानिक व कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे तथा जिले के अन्य अधिकारी कृषि, पशुपालन, फसल सुरक्षा, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग पर चल रही योजनाओं पर जानकारी देंगे।
इफको संस्था व ड्रोन दीदी द्वारा दवा तथा खाद का छिड़काव ड्रोन मशीन के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।
किसानों के बीच प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा साथ ही कृषि विभाग द्वारा 90% अनुदान पर मक्का बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न बीज कंपनियों के स्टाल लगा कर प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।मनोरंजन के लिए लोक कलाकार ओम प्रकाश निराला की संगीत मंडली अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। ओमकार सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं द्वारा बने केला के रेशा से बने उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डा॰ विजेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या श्री कृष्ण कुमार सिंह (आई ए एस) होंगे।
इफ़को के क्षेत्रीय प्रबंधक ए के सिंह व आकाशवाणी अयोध्या के निदेशक संजय धर द्विवेदी ने बताया कि किसानों के इस कार्यक्रम का प्रसारण एफएम रेडियो अयोध्या व दूरदर्शन के डीडी किसान चैनल पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक उमानाथ शुक्ल व प्रबंधक अजित कुमार मिश्र ने बताया कि किसान इस अवसर का लाभ समय से पहुँच कर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *