ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों स्वागत व परिचय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभी शिक्षक हित के मुद्दों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश 2 माह , भुड़कुड़ा महाविद्यालय के शिक्षकों के वेतन , प्रैक्टिकल के अग्रिम भुगतान व पीएचडी की फीस आदि मुद्दों पर प्राथमिकता से गहमागहमी रही। अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह ने मुद्दों को उठाना शूरा किये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ पंकज गौतम , प्रतिनिधि डॉ सुभाष वर्मा सहित सभी कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने उक्त मांगों को मनवाने पर दबाव बनाए रखा। महामंत्री डॉ शैलेंद्र सिंह ने सबका आभार ब्यक्त किया। प्रो हिमांशु सिह , डॉ विजय सिंह, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ राकेश यादव, डॉ अभिशेष सिंह , डॉ प्रिंस कशोधन, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ अरविंद सिंह, डॉ पवन पांडेय, डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ स्वेता सिह, डॉ इंद्रजीत सिह, डॉ राव, डॉ नीरज आदि ने भी सहभाग किया। सभी मुद्दों पर जबरदस्त मांग व दबाव से कुलपति ने सकारात्मक सहमति दे दिया है। लेटर जारी हो रहा है। एक मई तक वेतन भुगतान, 2माह की छुट्टी जिसमे 15 मई से 31 मई तक ऑनलाइन क्लास (नो अटेंडेंस) , 1जून से 30 जून तक अवकाश व 15 दिन का प्रतिकर अवकाश , कार्यरत शिक्षको के फीस संशोधित होने व महाविद्यालयों को अग्रिम भुगतान आदि के लिए सहमति बनी।

