केन्द्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र से पेंशन पुनरीक्षण बाहर ,पेंशनर्स आन्दोलित

केन्द्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र से पेंशन पुनरीक्षण बाहर ,पेंशनर्स आन्दोलित
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर15 दिसंबर केन्द्र सरकार के गठित आठवे वेतन आयोग के जारी “भारत का राजपत्र ” मे पेंशन पुनरीक्षण सम्मिलित नही किए जाने के बिरोध मे पेंशनर्स सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति उत्तर प्रदेश एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान मे घोषित एक दिवसीय अखिल भारतीय बिरोध प्रदर्शन के सर्मथन मे जनपद जिलाध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे जनपद मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर पेन्शनर्स ने बिरोध व्यक्त किया ।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सी बी सिंह ने केन्द्र सरकार के गठित आठवे वेतन आयोग के विचारणीय विषयो मे पेंशनर्स के पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभ के मुद्दे को सामिल करने,
एवं गजट नोटीफिकेशन के बिन्दु तीन पर उल्लिखित गैर अशंदायी गैर वित्त पोषित क्लाज को हटाने की सरकार से मांग किया ,जिससे पुराने पेंशन रूल के बदले जाने की शंका का समाधान हो सके,अन्यथा पेंशनर्स बडा आन्दोलन करेगे जिसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
सभा को ज्ञापन पढ कर जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने सुनाया जिसे सर्व सम्मत से पेंशनर्स सभा ने पारित किया । शिक्षक पेंशनर्स के जिलाध्यक्ष सुबेदार यादव एवं मन्त्री शिवजोर ने अपने सम्बोधन मे सरकार की पेंशनर्स बिरोधी निति की आलोचना करते हुए ,सरकार से पेंशन पुनरीक्षण को वेतन आयोग के टर्म्स रिफरेन्स मे सम्मिलित करने की मांग करते हुए ,संघर्ष के लिए पेंशनर्स का आव्हान किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्तओ ने आठवे वेतन आयोग के संकल्प (टर्मस रिफरेन्स) मे पेंशन को पूर्व के वेतन आयोग की भाँति सम्मिलित करने की मांग सरकार से करते हुए हर स्तर पर संघर्ष का संकल्प व्यक्त किये।धरना-प्रदर्शन स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए अपने सम्बोधन मे माननीय प्रधान मन्त्रीजी भारत सरकार नयी दिल्ली,माननीय मुख्य मन्त्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ सहित अन्य सम्बन्धित को भेजने का आश्वासन दिया। सभा को मुख्य रूप से राज्य कर्म चारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेशकुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष सत्य देव सिह सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश, सुबेदार यादव, कंचनसिंह, ओंकार नाथ मिश्र, राजपति विश्र्वकर्मा,कृष्ण कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार सिह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, इ0बेचन मिश्र, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राम प्रताप यादव, बिक्रमाजीत यादव, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, रमेश, अशोक कुमार मौर्य, चन्द्र शेखर सिंह, इ0 राम सहाय यादव, इ0 प्रमोद कुमार सिह, दिनेश कुमार सिंह, शेषनाथसिह,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, शम्भूनाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह जे डी सिंह, इ0 विकास चन्द्र श्रीवास्तव आदि रहे ।प्रदर्शन मे वडी संख्या केन्द्रीय, राज्य, पेंशनर्स के साथ शिक्षक पेंशनर्स भी उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *