कैसरबाग में शुरू हुआ पंद्रह दिवसीय सिल्क इंडिया प्रदर्शनी

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। त्योहारों के आगमन के साथ ही एक बार फिर वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। वेडिंग समारोह, पारिवारिक आयोजना आदि विविध कार्यक्रमों के अनुकूल साड़ियों की व्यापक श्रृंखला एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने या उद्देश्य से उड़ीसा आर्ट एड क्राफ्ट द्वारा लखनऊ के केसरबाग बरादरी में सिल्क इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में ग्राहकों को सभी आयोजनों के लिए साडियो व ड्रेस के कई स्पेशल वैराइटीज मिलेंगे। प्रदर्शनी राज्यों की विशेष हैंडलूम साडिया ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उड़ीसा आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मानस आचार्य ने कहा कि हमारी संस्था सिल्क बुनाई कला को जीवित रखने के लिए पिछले कई सालों से निरंतर काम कर रही है। इस प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से आए बुनकरों द्वारा सिल्क की बहुत सारी वरायटियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मानस ने बताया कि 25 दिसम्बर 2021 से 9 जनवरी 2022 तक आयोजित यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक ग्राहकों को अपनी सेवा देगी। सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में देश के विविध स्थानों की लोकप्रिय वरायटी की मनमोहक साडिया एवं ड्रेस मटरियल पेश किए गए है। तरह-तरह के डिजाइनर पैटर्नस कलर कॉन्बिनेशन में इन साड़ियों का व्यापक खजाना यहां उपलब्ध है। इस भव्य प्रदर्शनी में देश के विविध प्रांतों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वैरायटी का चुनिदा संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यहां प्रस्तुत हर साडी एवं ड्रेस मटेरियल अपने आपने अद्वितीय और मनमोहक है।

इस विशिष्ट संग्रह में तमिलनाडु से कोयम्बटोर सिल्क, कांजीवरम सिल्क, कर्नाटका से बेंगलुरु सिल्क कप और जार्जेंट साडी, बेंगलुरु सिल्क, सिल्क मटेरियल, आंध्र प्रदेश से कलमकारी पोचमपल्ली, मंगल गिरी ड्रेस मटेरियल उपाडा, गडवाल, धर्मावरम प्योर सिल्क साड़ी, बिहार से टसर, कथा, भागलपुर सिल्क ड्रेस मटेरियल, पंजाबी फुलकारी वर्कसूट व ड्रेस मटेरियल, ब्लॉक हैडप्रिंट, खादी सिल्क एवं कॉटन ड्रेस मटेरियल सम्मिलित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खासकर वैवाहिक समारोह के आगामी सीजन को देखते हुए महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में यहां साड़ियों की खरीदारी की जा रही है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। सभी डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट की सुविधा है। देशभर में 100 श्रेष्ठ बुनकर सिल्क फैब में सिल्क एवं कार्टन साडिया सूट्स ब्लॉक प्रिंट जार्जेट साडियो, डिजाइनर साड़ियो, बनारसी सिल्क साड़ियों के व्यापक संग्रह के साथ उपस्थित है। आयोजन स्थल पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था है। सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा सिल्क, घीचा सिल्क साडी मलबरी रॉ सिल्क ब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी गुजरात से बांधनी पटोला, एम्ब्रायडरी, गुजराती मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती जम्मू और कश्मीर से तबीसिल्क साडी, पशिमना शॉल, चिनान सिल्क साडी जयपुरी कुर्ती, ब्लॉकप्रिट, सागनरी प्रिंट कोटा डोरिया उत्तर प्रदेश से सचोई बनारसी, जामदानी जामावार ब्रॉकेट ड्रेस मटेरियल, लखनवी चिकन, पश्चिम बंगाल से शांति निकेतन काथा साडी बालूचरी, निमजरी साड़ी, प्रिटड साडी. धाकई जामदानी एवं महाराष्ट्र की लोकप्रिय जरी पैठणी साडिया प्रस्तुत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *