कोतवाली नगर क्षेत्र के नीलगोदाम के पास हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत,दो घायल

अयोध्या।जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के कोरखाना गाँव मे स्थित नील गोदाम के समीप दुर्गा पूजा के दौरान जागरण में कुछ युवकों द्वारा की गई फायरिंग से आसपास का इलाका गूँज गया।वही इस फायरिंग के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस फायरिंग में एक व्यक्ति  की मौत हो गई व शही दो बच्ची घायल हो गई।जिसे गंभीर अवस्था में चिकित्सको ने लखनऊ रेफर कर दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मौके पर मौजूद एक युवक को गिरफ्तार किया है।वही उनके मुताबिक इस वारदात में शामिल अन्य युवक फरार हो गये है।इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे,पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहे।वही इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र पुलिस गिरफ्तार करके उनके विरुद्व कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी।अयोध्या।थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत देवकाली चौकी क्षेत्र में कोरखाना नील गोदाम के पास फायरिंग की घटना में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटनास्थल से बदमाशों के वाहन बरामद हुआ है,वही घटना के अनावरण के लिए चार टीमों का गठन किया गया।वही थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत देवकाली चौकी क्षेत्र में फायरिंग की घटना के संबंध में एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल से इसका कोई लेना देना नहीं है। किसी भी प्रकार का कोई भी सम्बन्ध,प्रथम दृष्टया रंजिश का प्रकरण सामने आया है।जिसमे पुलिस टीमो द्वारा एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।