जुगल किशोर ज्वैलर्स ‘बाय राजन रस्तोगी’ से खरीदारी कर भाग्यशाली विजेताओं ने जीता बलेनो कार और थाईलैंड ट्रिप
*अंजू देवी जैन ने जीती बलेनो कार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड ‘जुगल किशोर ज्वैलर्स बाय राजन रस्तोगी’ ने अपने ग्राहकों के लिए धनतेरस और दिवाली के खास मौके पर एक मेगा ड्रा का आयोजन किया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिला। इस मेगा ड्रा में लकी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक शानदार बलेनो कार और कपल के लिए थाईलैंड ट्रिप जैसे बड़े इनाम दिए गए।
इस विशेष आयोजन के प्रथम पुरस्कार में श्रीमती अंजू देवी जैन ने बलेनो कार जीतकर अपनी किस्मत का ताला खोला। वहीं, दूसरे पुरस्कार में श्रीमती नमृता सिंह को थाईलैंड ट्रिप का अवसर मिला। जुगल किशोर ज्वैलर्स की इस योजना को ग्राहकों से भारी समर्थन और प्रोत्साहन मिला।
जुगल किशोर ज्वैलर्स बाय राजन रस्तोगी के प्रबंध निदेशक श्री राजन रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा, “हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हम अपने ग्राहकों को इस पर्व के अवसर पर कुछ विशेष दे पा रहे हैं। हमारे ग्राहकों का भरोसा और उनकी पसंद ही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है और दीपावली के शुभ अवसर पर हम उन्हें उपहार देकर उनकी खुशी में शामिल होना चाहते हैं।

