ख़बर अयोध्या:जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या :हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट का खुलासा – फूड सेफ्टी विभाग की जांच में शुद्ध नहीं पाए गए घी और लड्डू

तीन में से दो नमूने फेल – जांच में 2 नमूनों की क्वालिटी मानक पर खरी नहीं उतरी।

श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला – अयोध्या आने वाले 99% श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करते हैं।

प्रसाद की परंपरा – बजरंगबली को परंपरागत रूप से बेसन के लड्डू अर्पित किए जाते हैं।

हनुमानगढ़ी के संजय दास ने पहले ही दी थी चेतावनी – पहले ही विक्रेताओं को उच्च गुणवत्ता वाले घी-बेसन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी।

पनीर का नमूना भी फेल – अयोध्या धाम की एक दुकान से लिया गया पनीर भी मानक पर खरा नहीं उतरा।
…………**************……………..
अयोध्या में देवकाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार*।
गांजा तस्करों को कोतवाली नगर क्षेत्र मे देवकाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से आठ हुक्का, 8 चिलम, 8 पाइप, 8 तंबाकू टोबैको यूजर्स दी एंगर के डिब्बे में, पाउच रॉयल स्मोकिंग, 1 किलो कोयला पैकेट में, तीन प्लास्टिक की बोरी बरामदे किये।पकड़े गए दोनों तस्कर पूराकलंदर और महाराजगंज थाना क्षेत्र के बताये जा रहे है
………..**********………

अयोध्या में ड्रोन उड़ने की झूठी खबर देने पर मवई पुलिस ने आठ लोगों विरुद्ध की कार्रवाई*।
मवई स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली के कुछ युवकों द्वारा गांव में ड्रोन उड़ने की झूंठी खबर देने पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। थाना प्रभारी मवई सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि रविवार की रात को नरौली निवासी यासीर खान सहित आठ लोगों ने सूचना कि।कि गांव के ऊपर ड्रोन उड़ रहा है।जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को यह सूचना महज अफवाह दिखी। इसके बाद पुलिस ने यासिर खान,मो. कैफ, यासीन,सहदान मुबारक,मो. रुस्तम,फहद खान आदि ग्रामीणों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *