अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के विकास खण्ड तारुन क्षेत्र के जाना बाजार में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के प्रणेता बाबा लंगड दास स्मारक मेला विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भव्य समारोह पूर्वक शुक्रवार संपन्न हुआ।इस मौके पर तीन किलोमीटर लंबी रेस स्वाधीनता दौड़ में रत्नेश कुमार प्रथम स्थान प्राप्त कर तिरंगा झंडा को अपने कब्जे में ले लिया।इस मौके पर विजेता धावकों को पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि के आये सेना के पूर्व हवलदार भोला नाथ यादव ने संबोधित करते हुए कहा सामाजिक सद्भभाव बढ़ाने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।खेल से ही हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।वही इसी कडी़ में थाना क्षेत्र हैदरगंज के जाना बाजार के ककरहिया गांव में स्थित स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के प्रणेता लंगड़ दास की समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष उनकी याद में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले के साथ विभिन्न कार्यक्रमों अखंड रामायण पाठ ,हवन, भंडारा ,सांस्कृतिक , खेल कूद, सैनिक सम्मान, वृद्धजन सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन समारोह पूर्वक का आयोजित किया जाता है।इस वर्ष आयोजित विभिन्न अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रमों में मेले का विशेष आकर्षण केंद्र स्वाधीनता दौड़ रही जो तारुन हैदरगंज मार्ग पर स्थित जाना बाजार के फुलअरदास की समाधि से बाबा लंगड दास की समाधि तक 3 किलोमीटर लंबी रेस रही। जिसमें 15 धावकों ने प्रतिभाग किया धावकों को मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथियों जिप सदस्य रामस्वरूप फैजाबादी, दरोगा टी के आजाद, ने संयुक्त र ब्लाक प्रमुख तारुन प्रत्याशी रही राजकुमारी वर्मा, प्रवक्ता जेपी सिंह, प्रधान अशोक कुमार वर्मा, ने तिरंगा झंडा दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित समारोह के दौरान विजेता प्रतिभागियों में प्रथम रत्नेश कुमार को तिरंगे झंडे के अलावा भी पुरस्कार ,व द्वितीय राम करण पाल ,तृतीय शिवम निषाद ,चतुर्थ अंकित कुमार ,पांचवा खुर्शीद, छठवां सतीश तिवारी , अंशु सिंह को सातवां स्थान पाने पर पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने देकर सम्मानित किया। समारोह को मुख्य अतिथि के अलावा अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यगण पवन कुमार भारती, शिव कुमार सिंह, शिक्षक हरिराम, मनीष तिवारी, रामचंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष चिंतामणि सिंह संचालन संयोजक शेर बहादुर शेर ने किया। अतिथियों को तिरंगा पट्टी ,टोपी ,व फूल मालाओं के साथ शिवपाल सिंह ,राकेश यादव, जितेंद्र सिंह ,पवन सिंह ,आशीष सिंह ,डीपी सिंह ने किया ।इस मौके पर मेला समिति के पदाधिकारियों राम अजोर पाल, शंभू सिंह ,मदन कुमार ,राहुल पांडे ,घिसई पाल ,गया प्रसाद सिंह, बद्री सिंह ,राम कल्पयादव आदि के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

