ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में पुलिस और इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है।
पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर सावेज उर्फ जिहादी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके पांच अन्य साथियों—जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और मोहम्मद जावेद—को भी गिरफ्तार किया गया।
जांच में आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े वीडियो, लिंक और संदिग्ध चैट मिलने की बात सामने आई है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196, 61(2) और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यूएपीए की धाराओं 18, 38 व 39 के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

