ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन के बंधा रोड पर 45 मीटर चौड़े मार्ग पर अवैध निर्माण के साथ-साथ अतिक्रमण भी किया गया है, जिसे ध्वस्त करने की कार्यवाही आज से जीडीए के द्वारा की जाएगी, जीडीए ने बीते मंगलवार को सभी अवैध रूप से निर्माण करके रह रहे लोगों को चिन्हित करते हुए स्वयं हटने की चेतावनी दे दी थी, ताकि ध्वस्तीकरण में किसी भी प्रकार की बाधा और अर्चन न आए|सड़क के दोनों और लगभग 100 से अधिक दुकानें बनी हुई है जिन्हें हटाने के बाद फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा, पुलिस बल के साथ जीडीए की टीम अग्रिम कार्यवाही के लिए तैयार हैं | गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से नई सड़क बंधा रोड के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएगी, इस मार्ग के दोनों ओर22.5और 22.5मीटर यानी 45 मीटर में जो भी अवैध निर्माण होगा उसे बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया जाएगा|

