जौनपुर के प्रसिद्ध गायक गोरख यादव के छोटे भाई नितेश यादव का मध्यप्रदेश में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक पद पर चयन
जौनपुर। जनपद के प्रसिद्ध लोकगायक के परिवार में आज खुशी की लहर दौड़ गई जब उनके छोटे भाई नितेश यादव का चयन मध्यप्रदेश में जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक पद पर हुआ। जैसे ही यह शुभ समाचार परिवार और रिश्तेदारों तक पहुंचा, घर में जश्न का माहौल बन गया।
परिजनों ने इसे वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम बताया। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया।
इस अवसर पर गायक गोरख यादव ने भावुक होते हुए कहा कि, “हमारे घर में पहली बार इतनी बड़ी सरकारी नौकरी लगी है। बाला जी महाराज जी के आशीर्वाद से बहुत दिनों बाद हमारे परिवार में इतनी बड़ी खुशी आई है।” उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता पूरे परिवार की दुआओं और नितेश की कड़ी मेहनत का फल है।
नितेश यादव की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों और मित्रों ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयों का तांता लगा दिया है।
परिवार ने इस सफलता का श्रेय के आशीर्वाद और निरंतर प्रयास को दिया है। गोरख यादव ने घर पर मिठाई वितरित कर सभी का आभार व्यक्त किया और अपने भाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह उपलब्धि निश्चित ही युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी कि कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

