गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में तथा संस्था अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय जी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 50 से अधिक वृद्धजन, निराश्रित एवं आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष-महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। भीषण शीतलहर के मध्य कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष एवं राहत की स्पष्ट झलक देखने को मिली, जो इस मानवीय प्रयास की सार्थकता को दर्शाता है।
इस अवसर पर सुभाष उपाध्याय (पूर्व प्रधान), रामराज सिंह जी (पूर्व प्रधान), लाल प्रताप सिंह , गोरखनाथ उपाध्याय , शक्ति उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे एवं सभी ने इस जनसेवा पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से उपस्थित समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह आयोजन सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना एवं जनकल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *