कोरोना संक्रमण की जांच में बुधवार को 25 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छह कर्मचारी भी शामिल हैं। जबकि, 28 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 153 रह गई है।
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स के पांच और बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। वहीं, फातिमा अस्पताल में एक 14 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी आठ से अधिक मरीज संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,557 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,528 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

