बीच बचाव में गए अधिवक्ता को अज्ञात हमलावरो ने कचहरी में ही पीटा
खजनी तहसील में अधिवक्ताओं में भयंकर आक्रोश ,
लामबन्द हुए अधिवक्ता आरोपियो पर गम्भीर धारा में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग ,
घटना की सूचना पाकर मौके पर खजनी थाना प्रभारी बल के साथ पहुंचे ,
मामले पर गम्भीरता दिखाए खजनी थानेदार आरोपी को दबोचा,
गोरखपूर जनपद के खजनी तहसील में मार पीट भयानक नजारा देखा गया । तहसील परिसर में आपस मे मार पीट कर रहे ब्यक्तियो के बीच बचाव करने गए अधिवक्ता बिनोद कुमार पांडेय बाहरी दबंगो ने दौड़ा कर पिट दिया । देखते देखते मामला गम्भीर हो गया । सभी अधिवक्ता जब तक एकत्र होते मौके पर खजनी थाना प्रभारी अजय कुमार मौर्य दल बल के साथ पहुंचे ।मामला टूल पकडने से पहले आरोपी को दबोच लिया गया । वहीं खजनी तहसील के सभी अधिवकता एकत्र होकर आरोपी पर गम्भीर धारा में मुकदमा वजीकृत करने की मांग किये । बताया गया हमलावर तारा पति पुत्र छविलाल,ग्राम सभा कटवर,रत्नेश पुत्र तारापति ,बृजेश यादव पुत्र सीताराम, थाना बाँसगंब, के है ,खजनी पुलिस दो आरोपियों को कब्जे में ले लिया है । मामले कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

