गोरखपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पंडित हरिशंकर तिवारी को दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह वहां से सड़क मार्ग से मालवीय नगर स्थित पूर्व विधायक शारदा देवी के घर पहुंचे और उनके पति को श्रद्धांजलि दी।

इसे बाद वह वहां से लौटकर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर निजी हेलीकाप्टर से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गांव टाड़ा गए, जहां उनके पिता हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।

बता दें कि शनिवार सुबह अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक शारदा देवी के आवास पर पहुंचकर उनके पति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शुरू से ही राजनीति में शारदा देवी और उनके परिवार को देखता हुआ आ रहा हूं। यह परिवार हमेशा गरीबों की मदद और कमजोरों के लिए आवाज बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *