ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनीयों पर चलेगा बुलडोजर भू माफियाओं की भी बढ़ेंगे मुश्किलें

रिपोर्टर/ ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 1 मार्च के बाद अवैध कॉलोनीयों और धड़ल्ले से की जा रही प्लाटिंग पर शिकंजा कसेगा| महाकुंभ होने के कारण पुलिस बल की कमी हो रही थी, और अब पर्याप्त पुलिस बल मिलते ही प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध कब्जो को ध्वस्त करना शुरू कर देगा| तुस्याना, चिटेहरा, सादोपुर, सुनपुरा, ग्रेटर नोएडा फेस 2, धूम मानिकपुर और अन्य प्रभावित क्षेत्र जहां की पिछले दो-तीन महीनो में बिना किसी रोक-टोक के अवैध निर्माण और प्लाटिंग का कार्य हुए हैं |
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी| किसी भी हालत में उन्हें बक्सा नहीं जाएगा |
ईकोटेक थाने में 18 भू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज है| भू माफिया एफआईआर रद्द करवाने के लिए हाई कोर्ट से गुहार लगा रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *