ग्रेटर नोएडा में चलती रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सतर्कता और सूझबूझ दिखाने से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस परी चौक की ओर जा रही थी, तभी इंजन के पास से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।
स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *