ग्रेटर नोएडा में न्यूमेड अस्पताल की ओर से एक फरवरी को कराई जाएगी मिनी मैराथन दौड़, जिसमें सभी वर्ग और उम्र के लोग ले सकेंगे हिस्सा:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : न्यूमेड अस्पताल की ओर से एक फरवरी को मिनी मैराथन नोएडा सिटी फिटनेस रन–2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में तीन, पांच और 10 किमी की दौड़ शामिल होंगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
अस्पताल के सीईओ जितेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम ईएफसी जिम, सक्षम स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स एरीना और सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
प्रेसवार्ता में मेडिकल निदेशक डॉ. बिजेंद्र सिंह, जनरल मैनेजर अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज सिंह, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक-प्रधानाचार्य प्रियंका रावत और स्पोर्ट्स निदेशक महेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *