रिपोर्टर/ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा:बढ़ती हुई रोड दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जनपद के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पत्र जारी किया गया है, जिसमें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी छात्र यदि बिना हेलमेट के गाड़ी चलाकर स्कूल में आए तो उसे प्रवेश नहीं देना है| जिला विद्यालय के निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि यदि कोई भी स्कूल इसमें लापरवाही बरतने की कोशिश करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि आए दिनों रोज यातायात के नियमों का पालन ना करते हुए रोड पर बिना हेलमेट के निकल रहे हैं और दुर्घटना में अपनी जान गवा रहे हैं, जिसमें स्कूल के छात्र भी बहोत मिल रहे हैं इसलिए हेलमेट पहनने को लेकर सबको जागरूक होने की आवश्यकता है|
उधर हाल ही में गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी मनीष कुमार ने भी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए सभी पेट्रोल पंप के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी टू व्हीलर वाला बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आता है तो उसे पेट्रोल नहीं देना है |

