चुनाव के दृष्टि से प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किये

 

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में ओलन्दगंज स्थित जे पी होटल में बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बेठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करके आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण संबोधन किया बैठक में राधा मोहन सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करके दिखाया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गुंडाराज व भष्ट्राचार मुक्त शासन किया गया, अपराधियों व माफियाओं पर करारा प्रहार किया गया है, महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के साथ स्वाबलंबी बनाया गया है, आशा बहुओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है, प्रदेश में निवेशकों का आना जारी है जिससे रोजगार के अवसर बढ़े है। उत्तर प्रदेश में 14 करोड़ 55 लाख लोगों को डबल राशन मिल रहा है, गन्ना किसानों को अधिकांश भुगतान किया गया है, पूर्व की सरकारों का बकाया भी दिया गया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2.54 करोड़ किसानों के खाते में अब तक 1.58 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र हो या उद्योग धन्धे या सड़क बिजली पानी, हर घर जल जैसी मूलभूत आवयश्कताओ के मामले में अपना प्रदेश पिछले पांच वर्षों में बहुत आगे जा चुका हैं। भाजपा सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवा में पांच लाख नोकरियों दी है एवं कई लाख युवाओं को संविदा पर नोकरी दी गयी है। श्रमिको के लिए विशेष कार्य किये गए, अयोध्या से लेकर काशी तक मथुरा से लेकर मिर्जापुर विंध्याचल तक सरकार के संस्कृतिक कार्यो की झलक पूरी दुनिया देख रही है। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है बैठक में उन्होंने कहा कि त्रिदेव मतलब बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं बूथ महामंत्री अपने बूथों को जिताने में जुट जाएं। पार्टी का मंत्र है बूथ जीता चुनाव जीता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 350+ सीटें किसान, नौजवान माताओं और बहनो के दम पर भाजपा को मिलेगा।क्योंकि आम समाज को अपने दलित या उच्च होने से ज्यादा इस बात से मतलब होता है कि किसकी सरकार में उनका विकास, शिक्षा, स्वास्थ, बहनों की अस्मत, उनका मान-सम्मान सुरक्षित रहेगा।
जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे तौर पर हमारी माताओ-बहनो से जुड़ा है अपने आत्मसम्मान से मतलब होता है और सपा के शासन काल में अपराध और अपराधी दोनो फलते और फूलते हैं। जिसका सीधा खामियाज़ा हमारी महिलाओ को भुगतना पड़ा है और आगामी चुनाव में हर वर्ग हर जाति की महिलाएँ भाजपा को करेंगी और अपने परिवार के पुरूष सदस्यों से भी निश्चित करवाएंगी। क्योंकि हर घर उस घर की महिलाओ के दम पर ही चलता है और उनकी सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी एकमात्र योगी आदित्यनाथ सरकार देती है। आज हम आप सभी पूरी तरह से कमल की विजय के लिए कार्य करे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर जिला प्रवासी गण संजय सिंह टाइगर, संजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, विधानसभा विस्तारक गण, विधानसभा प्रभारी गण जिला चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *