चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर विभिन्न राम मंदिरों/हनुमान मंदिरों/ देवी मंदिरों/वाल्मीकि मंदिरों/ शक्तिपीठों में भव्यपूर्ण देवी गायन सप्तशती पाठ, अखंड रामायण कराया गया

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर विभिन्न राम मंदिरों/हनुमान मंदिरों/ देवी मंदिरों/वाल्मीकि मंदिरों/ शक्तिपीठों में भव्यपूर्ण देवी गायन सप्तशती पाठ, अखंड रामायण कराया गया

जौनपुर 05 अप्रैल, 2025 (सू0वि0)- जनपद में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि और रामनवमी के अवसर पर 5 और 6 अप्रैल 2025 को विभिन्न राम मंदिरों/हनुमान मंदिरों/ देवी मंदिरों/वाल्मीकि मंदिरों/ शक्तिपीठों पर भव्यपूर्ण देवी गायन सप्तशती पाठ, अखंड रामायण कराने के शासन के निर्देश के क्रम में आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को जनपद के विभिन्न मंदिरों, विकास खण्डों, ग्राम पंचायत में भी सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम वृहद स्तर पर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यक्रम हेतु पूर्व में ही जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया था कि मंदिरों में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जा सके।
इस अवसर पर जनपद के विभिन मंदिरों में संस्कृति/ सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारों सविता पाठक, विवेक मिश्र वरदान, विजय बहादुर, नन्हेंलाल, जगदीश यादव, नरेंद्र बहादुर, सोनम सरोज, अशोक कुमार आदि सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी गायन, सप्तशती पाठ, अखंड रामायण की प्रस्तुति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *