जकार्ता पहुंचे राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, द.कोरियाई नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष से की मुलाकात

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने जकार्ता में दक्षिण कोरियाई नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत व दक्षिण कोरिया गणराज्य के बीच संबंधों को लेकर चर्चा हुई। दोनों ही नेताओं ने आपसी संबंध मजबूत करने पर जोर दिया। दरअसल, जकार्ता में होने वाले 8वें G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरिवंश नारायण इंडोनशिया पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने इंडोनेशिया की संसद में दक्षिण कोरियाई स्पीकर से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *