जौनपुर 27 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- जनपद के डीएफओ प्रवीण खरे दिनांक 28 फरवरी 2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर रहे है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उन्हें माला पहनाकर, तथा अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा कि श्री प्रवीण खरे जी के द्वारा प्रशासनिक कार्यों में बहुत ही ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए अपनी अधिवर्षता आयु सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है, जिसके लिए उन्होंने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी साई तेज सीलम ने उनके साथ किए गए कार्यों के दौरान अपने अनुभव को साझा किया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, डी.सी मनरेगा, सुशील त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गण सहित अन्य लोगों ने भी डीएफओ प्रवीण खरे को शुभकामनाएं दी।

