जनहित में प्रकाशित : लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय में २४ घंटे नि:शुल्क CT स्कैन सेवा उपलब्ध

लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय में २४ घंटे नि:शुल्क CT स्कैन सेवा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लोक बंधू राज नारायण चिकित्सालय में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड द्वारा संचालित निशुल्क CT स्कैन सेवा के १ वर्ष पूर्ण होने में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे निदेशक डॉक्टर नीलाम्बर श्रीवास्तव , मुख्या चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजीव दीक्षित और अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे। विगत १ वर्ष में ७००० मरीजों को निशुल्क सेवा प्रदान की गयी। आज के आयोजित कार्यक्रम में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड द्वारा २५ व्हीलचेयर अस्पताल को अनुदान देने की स्वीकृति दी गयी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ त्रिपाठी ने बताया भविष्य में भी ज्यादा से ज्यादा जरुरत मंद मरीजों को निशुल्क CT स्कैन सेवा २४ घंटे उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *