जन्मदिन पर बिराट कुश्ती दंगल का आयोजन

छताई! खजनी क्षेत्र के खुटभार गांव में स्थित स्वर्गीय तेरस यादव व्यामशाला के संचालक सुदामा पहलवान के जन्म दिन पर शुक्रवार को पहलवानों ने कुश्ती का आयोजन किया,जहाँ क्षेत्र के 100 से अधिक पहलवानों ने दांव अजमाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन प्रस्तुत किया,
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवां विधान सभा के पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज यादव रहे,
कार्यक्रम की शरुआत बजरंग बली के फोटो के सामने दीप प्रज्वलित कर दंगल की शुरुआत की गयी,कार्यक्रम के दौरान दंगल के संचालक सुदामा पहलवान ने मुख्य अतिथि मनोज यादव को बैच व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया,बंगला पाण्डेय के विवेक पहलवान व सरया तिवारी के अजय पहलवान के बीच कुश्ती के रोचक मुकाबले में बराबरी का रहा, इसके अलावा कई पहलवान ने शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंदी को आसमान दिखाएं इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रणजीत सिंह, सपा नेता राम मिलन यादव,अन्नू प्रसाद, सुभाष यादव, राजकुमार,रोबिन, पंकज, राजन, दुर्गेश,अवधेश,प्रियांशु रोहित, अरुण, प्रिंस आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *