जहरीली दवा खाने से बालिका की हालत बिगड़ी

पाली-हरदोई सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली किलनी वाली दवा के सेवन से 21 वर्षीय एक बालिका की हालत बिगड़ गयी। बालिका की हालत देखकर परिजनों ने उसे आनन फानन में पाली स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचाया। जहाँ पर बालिका की हालत देखकर मौजूद डॉ सुजीत कुमार ने मरीज को उल्टी कराकर बिना देर किये उसका इलाज शुरू कर दिया। दवा का असर होते ही थोड़ी देर बाद देखते- देखते बालिका की हालत में सुधार होने से परिजनों में चिंता की लकीरें मिटने लगीं।परिजनों को बालिका ने बताया कि मैं अपने को स्वस्थ महसूस कर रही हूँ। आपको बता दें कि ग्राम कीर्तियापुर निवासी शिवा देवी (21) पुत्री श्रीकान्त शर्मा ने सोमवार को जहरीली किलनी की दवा का सेवन कर लिया। जिसे परिजन तत्काल पाली पीएचसी पर ले आये। पीएचसी पर मौजूद डॉ0 सुजीत कुमार की सूझबूझ से शिवा देवी की हालत में काफी सुधार हुआ है। खबर लिखे जाने तक युवती द्वारा दवा खाने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *