*जानलेवा हुआ विघुत पोल, लोगों की मौत से पहले जाग जाए प्रशासन तो होगा बेहतर*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या शहर नाका चुंगी चौराहे पर स्थित सिंह पेट्रोल पंप के सामने विकास कार्य प्रगति पर है शनिवार को रात हुई बरसात से विघुत पोल के पास की मिट्टी बह गई है और तेज हवाओ से पोल टेढ़ा हो गया है जबकि पहली बरसात मे ही कई क्षेत्रों मे सड़कें/ नालिया/सीवर धँस गए है आसपास रहने वाले ने हमे बताया कि मौसम का कोई भरोसा नही है तेज बरसात या आँधी मे पोल कभी भी गिर सकता है और लोगों और उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चपेट मे सकता हैं और लोगों की मौत भी हो सकती है किसी बड़ी अनहोनी के डर से लोग सहमे हुए है।

