जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने किसान पथ का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट किसान पथ के निरीक्षण डीएम अभिषेक प्रकाश एवं रक्षा मंत्री के ओएसडी के पी सिंह ,सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ,डॉ राघवेंद्र शुक्ला रक्षा मंत्री के कार्यालय प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी, एनएचएआई के जनरल अन्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसान पथ का निरीक्षण किया गया एवं कार्यरत कंपनी को 24 घंटे काम करने एवं एक साल के अंदर काम पूरा करने का भी सख्त निर्देश दिया गया।आउटर रिंग रोड के कार्य में लगी कंपनियां लापरवाही बरत रही हैं। चेतावनी के बावजूद कंपनियां लक्ष्य पूरा करने में पीछे हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश आउटर रिंग रोड का सत्यापन करने निकले तो कंपनियों की लापरवाही सामने आई। डीएम ने कंपनियों को अल्टीमेटम देते हुए चौबीस घंटे काम करने के निर्देश दिए। यह भी चेतावनी दी कि अगर समय पर काम पूरा नहीं किया तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम सबसे पहले किसान पथ जंक्शन पहुंचे। यहां से डीएम जीरो प्वाइंट, स्टार टॉप किसान पथ, 3+100 चैनेज व छपरा 900 ग्राम माती का निरीक्षण किया गया। पिछली बैठक में निर्देश दिए गए थे कि 2000 गाड़ी प्रतिदिन मिट्टी डाली जाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं पाया गया। डीएम ने दो अप्रैल से 2200 गाड़ी प्रतिदिन मिट्टी डालने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग चार अहम भाग हैं। एक किसान पथ, जो द्वारा बनाया जा रहा है, वह पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा बाकी दो और सेक्शनों पर कार्यों को और है और शहीद पथ के तीन सेक्शन हैं जो तेज करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *