जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋण तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि उनके स्तर पर लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र युवाओं को अधिक से अधिक ऋण वितरित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन शाखाओं की प्रगति संतोष जनक नहीं है, उन शाखाओं के खिलाफ पत्र लिखने के निर्देश एलडीएम को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसलिए बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने का अवसर प्राप्त हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
————-
जौनपुर 07 मार्च 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्पेशल क्लॉज से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना प्रकरण की जांच किए स्पेशल डिस्क्लोज न किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने का पूरा प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से निस्तारित किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस निस्तारण में सर्वाधिक स्पेशल डिस्क्लोज किए जाने पर समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण, जिला पूर्ति अधिकारी, एक्सईएन प्रांतीय खंड, सहित अन्य अधिकारियों के प्रति कड़ीनाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
————

जौनपुर 07 मार्च 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05

जनपद में गौवंश एवं अन्य निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण के लिए संचालित गौशालाओं में वर्तमान समय में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के समस्त कृषक बंधुओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के लिए सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद के किसान भाई यदि अपनी फसल से प्राप्त भूसे का कुछ भाग गौशालाओं के लिए दान करते हैं तो इससे निराश्रित पशुओं के संरक्षण में बड़ी सहायता मिलेगी।
उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूसा संग्रहण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्राप्त भूसे को गौशालाओं तक शीघ्र पहुंचाया जाए।
जनपद के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक भूसा दान कर गौसेवा में अपना योगदान दें।
————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *