जिला सड़क सुरक्षा समिति एडीएम सिटी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

जिला सड़क सुरक्षा समिति एडीएम सिटी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।जिसमे ए पी सिंह, पुलिस अधीक्षक, ट्रैफिक, अयोध्या, सत्यप्रकाश भारतीय अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, अयोध्या, गुलाब चंद्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शशिभूषण सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड – 4, अयोध्या, राहुल राय , सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड, अयोध्या, तारकेश्वर पांडेय , बी ई ओ, बेसिक शिक्षा, अयोध्या, आलेख सिंह , सहायक अभियंता, NHAI, अयोध्या, गिरीश चंद्र तिवारी, सहायक अभियंता, अयोध्या विकास प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए।बैठक में जनपद में हो रही दुर्घटनाओं को कम किये जाने, ब्लैक स्पॉट को कम से कम किए जाने, जनमानस द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन किए जाने एवं घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में ससमय उपचार दिए जाने इत्यादि विषयों पर अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा की गई। और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मार्गों पर सड़क सुरक्षा हेतु निर्धारित मानकों का पालन कराया जाए एवं अधिक दुर्घंटना वाले स्थान को चिन्हित कर स्थायी निराकरण किया जाए। इसी तरह से आगे भी यातायात नियमों के पालन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के साथ सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *