जौनपुर। जनपद की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में एवं जेसी सप्ताह चेयरमैन दिलीप सिंह व को चेयरमैन सौरभ बरनवाल के संयुक्त सहयोग से जेसी सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत एक रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था के पूर्व सदस्य स्व. संजीव जायसवाल की पुण्यतिथि पर नगर के प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में किया गया। जहां पर आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम रक्तदान के सभी संसाधनों के साथ उपस्थित रही। इस रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वर्गीय संजीव जायसवाल की प्रतिमा पर उनकी पत्नी ज्योति जायसवाल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इस रक्तदान शिविर के कार्यक्रम संयोजक आशुतोष जायसवाल, अजय गुप्ता एवं डॉ. प्रशांत द्विवेदी तथा दिवस प्रभारी पूर्व अध्यक्ष व मंडल अधिकारी धर्मेंद्र सेठ व पूर्व अध्यक्ष विवेक सेठ रहे।
रक्तदान के क्रम में 25 यूनिट ब्लड दान दिया गया जिसमें संस्था के आशुतोष जायसवाल, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, गौरव सेठ, सनी सेठ, रामकृपाल जायसवाल, सौरभ बरनवाल, शीला द्विवेदी व अन्यलोगों ने अपना रक्तदान किया। संस्था के पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने लोगों को बताया कि रक्तदान बहुत ही अनमोल दान है रक्तदान करने से आप किसी का जीवन बचा सकते है। पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ ने सभी लोगों को रक्तदान करने की सलाह दी उन्होंने बताया कि जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान जैसा कोई भी दान नहीं है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, राकेश जायसवाल तथा प्रदीप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव ,अजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल, आरिफ अंसारी, प्रीति जायसवाल, आकांक्षा द्विवेदी, सचिव प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे।

