जौनपुर:ज़िलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा बदलापुर में पीली नदी पर हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया गया

जौनपुर 14 जून, 2025 (सू0वि0)- ज़िलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा बदलापुर में पीली नदी पर हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने जेसीबी संचालकों से संवाद करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से तथा उनके आह्वाहन पर, मुख्य सचिव के निर्देशन में तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों के सहयोग से तथा जिला प्रशासन विशेषकर सिंचाई विभाग के समन्वय से पीली नदी के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। पीली नदी पर जीर्णोद्धार का कार्य 12 जून से किया जा रहा है तथा अब तक लगभग 02 किलोमीटर खुदाई का कार्य कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने श्रमिकों, जेसीबी संचालको सहित इस कार्य में लगे सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शेष कार्य को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लें, जिससे हम अपने जनपद की इस पीली नदी को फिर से जीवंत कर सके। उन्होंने कार्यरत श्रमिकों और जेसीबी संचालकों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। उपजिलाधिकारी बदलापुर को निर्देश दिया गया कि जितने भी श्रमिक व अन्य लोग इस कार्य को कर रहे है, उनके भोजन नाश्ता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी गण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *