थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा छेड़खानी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जनपद जौनपुर:घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 18.08.2025 को मुकदमा वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर बाबत अभियुक्त 1.सुजीत उर्फ वंशी पुत्र गनेश गौतम निवासी नरेन्द्रपुर थाना गौराबादशाहपुर द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ गलत हरकत करते हुए छेडखानी करना व देखने पर गाली गलौज करना व धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-121/2025 धारा 333/64 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर की कुशल नेतृत्व में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.08.2025 को मुखबीर की सूचना के आधार पर विथार तिराहा बाई बास के पास से समय करीब 09.30 बजे मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुजीत उर्फ वंशी पुत्र गनेश निवासी ग्राम नरेन्द्रपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को हिरासत पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. सुजीत उर्फ बाम्सी पुत्र गनेश निवासी ग्राम नरेन्द्रपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 121/2025 धारा 333/64 BNS थान गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रविप्रकाश (चौकी प्रभारी कस्बा गौरा) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 श्यामजी यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. का0 बिरजू कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

