जौनपुर:थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार व कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 मिस कारतूस .315 बोर बरामद-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 07.11.2025 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि दिनांक 06.11.2025 समय 11.40 बजे रात्रि मे, मैं अपने घर पर परिवार सहित सोया हुआ था कि अचानक अरमान शेख पुत्र फारुख, अफजल शेख पुत्र जुम्मन ग्राम केवटली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर आये और मेरे दरवाजे के सामने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे तब मैं जगा गाँव के तमाम लोग आये तो धमकी देते हुए भाग गये मैं काफी डरा हुआ हूँ मेरी मदद किया जाय जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0– 302/2025 धारा 352, 351(2) बीएनएस दिनांक 07.11.2025 को पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना पुनः आवेदक उपरोक्त द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 12.11.2025 को एक लिखित तहरीर दिया गया कि साहब दिनांक 6-11-2025 को रात्री 11-40 बजे मै अपने परिवार के साथ अपने घर पर सो रहा था कि विपक्षी अरमान शेख पुत्र फारूख अफजल पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम केवटली थाना महाराजगंज जौनपुर द्वारा मेरे दरवाजे पर आ कर जान से मारने के लिए कट्टे से फायर किया गया था जिससे मै और मेरे परिवार वाले अपने घर से छुपकर जान बचाएं मै काफी घबराहट व हरबराहट में था इसलिए उसदिन मात्र गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का प्रर्थाना पत्र दिया था जिसपर अपराध संख्या 302/25 पंजीकृत है बाद में मैने अपना कैमरा दिखवाया तो उपरोक्त लोग द्वारा घटना कि फूटेज कैद हो गयी है जिसको पेन ड्राइव में दे रहा हूँ जान लेवा हमला करने की वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने की कृपा करें जिसमें सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्तगण द्वारा फायरिंग किया जा रहा है जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 109(1) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
*गिरफ्तारी का विवरण*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर महोदय के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सुजानगंज महोदय के देखरेख में उ0नि0 राजनाथ यादव मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 302/2025 धारा 352/351(2)/109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्तगण 1. अफजल अली शेख पुत्र जुम्मन निवासी केवटली थाना महराजगंज जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. अरमान शेख पुत्र फारुख ग्राम केवटली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष
को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.11.2025 को समय करीब 01.15 बजे बाबा धीरदास मन्दिर सई नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 02 देशी तमन्चा 315 बोर , 01 मिस कारतूस 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ,बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी किया तथा अभियुक्तगण को न्यायायिक हिरासत मे भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.अफजल अली शेख पुत्र जुम्मन निवासी केवटली थाना महराजगंज जौनपुर ।
2.अरमान शेख पुत्र फारुख ग्राम केवटली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर ।
*बरामदगी का विवरण-*
1-02 देशी तमन्चा 315 बोर
2- 01 मिस कारतूस 315 बोर
3- 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
4- 01 पल्सर मोटर साइकिल बिना नम्बर (काला रंग)
5- 02 एन्ड्राय़ड मोबाइल (VIVO कम्पनी)
*अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास -*
*1- अफजल अली शेख पुत्र जुम्मन निवासी केवटली थाना महराजगंज जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष*
1.मु0अ0सं0 09/25 धारा 115(2), 117(2), 333, 351(2), 352 बीएनएस थाना महराजगंज जौनपुर
2. मु0अ0सं0 52/2025 धारा 329(3), 351(2), 352 बीएनस थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 302/2025 धारा 352/351(2)/109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स थाना सुजानगंज जौनपुर
*2- अरमान शेख पुत्र फारुख ग्राम केवटली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष*
1. मु0अ0सं0 120/2023 धारा 506 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 09/25 धारा 115(2), 117(2), 333, 351(2), 352 बीएनएस थाना महराजगंज जौनपुर
3. मु0अ0सं0 302/2025 धारा 352/351(2)/109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स थाना सुजानगंज जौनपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 राजनाथ यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
2. का0 अमरनाथ तिवारी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
3. का0 कमलेश यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
4. का0 शिवशंकर यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

