पौधारोपण ग्राम सबरहद पोखरा
जौनपुर डा0 अजय पाल पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर बृजेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण मे मनोज कुमार ठाकुर प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जौनपुर द्वारा आज दिनांक 09.07.2024 को ग्राम सभा सबरहद में पोखरे के पास थाना शाहगंज की पुलिस फोर्स व पत्रकार बन्धुओ द्वारा पौधा रोपण का कार्य किया गया जिसमें एस.डी.एम.शाहगंज, क्षेत्राधिकारी शाहगंज, प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व थाना शाहगंज की पुलिस फोर्स द्वारा ग्राम सबरहद में पोखरे के किनारे पौधा रोपण का कार्य किया गया ।
मौके पर उपस्थित जनता के समक्ष प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर द्वारा 1- नये तीनों कानून हेतु जागरूकता अभियान •२- महिला अपराध, साइबर क्राइम 1930 और यातायात व्यवस्था हेतु किया गया जागरुक ३- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तथा 4- ग्राम सबरहद में आगामी मोहर्रम के त्यौहार के ताजिया रखने वाले स्थान एवं मार्गों का भ्रमण तथा सावन कावड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा एचएस की निगरानी व जनसामान्य से वार्ता कर गौ तस्करी एंव मादक पदार्थ जैसे करने वाले अपराधों के रोकथाम हेतु गांव में जन चौपाल में उपस्थित व्यक्तियों से बातचीत की गई तथा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया ।
मेन फोकस महिला सम्बन्धित अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090/181/108/102/1076/ 1073/1098 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराने की बात बताया गयी तथा इन नम्बरों पर सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाता है।

