तहसील शाहगंज में कार्यरत राजस्व निरीक्षक उदय भान सिंह एवं सतीश चन्द पाण्डे की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर किया गया विदाई समारोह का भव्य आयोजन
दैनिक देश की उपासना तहसील रिपोर्टर प्रवीण अस्थाना
जौनपुर: शाहगंज तहसील अंतर्गत कार्यरत राजस्व निरीक्षक उदय भान सिंह एवं सतीश चन्द पाण्डे को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने के उपरांत आज तहसील प्रागढ़ में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार चौरसिया एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह तथा नायब तहसील पीयूष कुमार आदि लोगों ने माला पहना कर उन सेवानिवृत कर्मिकों का सम्मान किया गया , उक्त अवसर तहसील शाहगंज के कर्मचारी तथा कई सम्मानित लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिनमें कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार तथा तहसील कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह और मंत्री विवेक कुमार सिंह के साथ अशोक कुमार एवं आलोक कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, उप जिलाधिकारी द्वारा सेवानिवृत कर्मचारीयों को उनके आगामी जीवन की मंगल कामना के साथ अपनी शुभ कामनाएं दी गई, वहीं तहसीलदार शाहगंज द्वारा भी उन कर्मचारीयों के सेवा काल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शेष जीवन सुखमय रहे के साथ अपनी शुभ कामनाएं दी गई। सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक उदय भान सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की गई।

