थाना नेवढ़िया पुलिस टीम ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ श्री उमाशंकर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 सुदर्शन यादव मय हमराहीयान द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त बीरेन्द्र दुबे उर्फ पण्डित पुत्र राधेश्याम निवासी धनेथू थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 130/22 धारा 323/506 भादवि थाना नेवढ़िया जौनपुर जारी द्वारा मा0 न्यायालय श्रीमान् सिविल जज (सी0डी0) एफ0टी0सी0 जौनपुर को घर के सामने से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. बीरेन्द्र दुबे उर्फ पण्डित पुत्र राधेश्याम निवासी धनेथू थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, थानाध्यक्ष थाना नेवढिया जौनपुर।
2. उ0नि0 सुदर्शन यादव थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 जयप्रकाश सिंह थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
4. का0 संदीप तिवारी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।

