थाना बदलापुर पुलिस द्वारा अपह्रता को बरामद करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर, देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 77/25 धारा 137(2) बीएनएस के अभियुक्त अल्ताफ शेख पुत्र फिरोज निवासी लेदुका थाना बदलापुर जौनपुर की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु उच्चाधिकारी के अनुमति प्राप्त कर लोकेशन के आधार पर हनुमान नगर तुर्भे एमआईडीसी थाना तुर्भे नवी मुम्बई पहुँचकर पुलिस स्टेशन तुर्भे नवी मुम्बई पुलिस के सहयोग अभियुक्त अल्ताफ शेख उपरोक्त के गिरफ्तारी व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता /अपहृता की बरामदगी करते हुए दिंनाक-10/03/2025 को मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अल्ताफ शेख उपरोक्त को मा0 न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास बेलापुर नवी मुम्बई के समक्ष ट्रांजिस्ट रिमाण्ड हेतु प्रा0पत्र प्रस्तुत किया गया मा0 न्यायालय द्वारा 72 घण्टे ट्रांजिस्ट रिमाण्ड प्रदान किया गया। जिनको थाना हाजा लाकर दाखिल किया गया व अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रेषित किया गया।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-*
1.अल्ताफ शेख पुत्र फिरोज निवासी लेदुका थाना बदलापुर जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 बृजेश मिश्र थाना बदलापुर जौनपुर।
2.हे0का0 भाईलाल थाना बदलापुर जौनपुर।
3.म0आ0 इन्दू वर्मा थाना बदलापुर जौनपुर।

