जौनपुर थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने अपृहता को भगाने व छिपाने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने अपृहता को भगाने व छिपाने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्यूरो
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/25 धारा-137(2), 61(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्ता पूजा पत्नी रामू पासी निवासी ग्राम पाही भटहर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर को थाना क्षेत्र मीरगंज के ग्राम पाही भटहर से अभियुक्ता के घर से गिरफ्तार किया गया अग्रेतर कार्यवाही किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.पूजा पत्नी रामू पासी निवासी ग्राम पाही भटहर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-46/25 धारा-137(2)/61(2) बी.एन.एस. थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्र0नि0 सत्य प्रकाश सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री रामदुलार यादव, थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 वीरेन्द्र यादव, का0 प्रेमचन्द, म0का0 रानी सिंह थाना मडियाहूं, जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *